हिंदी व्याकरण के हिंदी वर्णमाला में कुल 52 अक्षर होते हैं। इनको हम 52 वर्ण भी कहते हैं। ये अक्षर हमारी हिंदी भाषा की जड़ हैं। अगर हमें हिंदी बोलना, पढ़ना और लिखना है, तो हमें इन अक्षरों को अच्छे से समझना और जानना होगा। आइए जानते हैं कि हिंदी वर्णमाला के ये 52 अक्षर कौन-कौन से हैं।
![]() |
| हिंदी वर्णमाला चित्र |
नीचे आप तालिका (टेबल) में साफ़-साफ़ देख सकते हैं कि हिंदी वर्णमाला में कितने अक्षर होते हैं ―
| स्वर | व्यंजन | अयोगवाह |
|---|---|---|
| अ आ | क ख ग घ ङ | अं (अनुस्वार) |
| इ ई | च छ ज झ ञ | अः (विसर्ग) |
| उ ऊ | ट ठ ड ढ ण | |
| ऋ | त थ द ध न | |
| ए ऐ | प फ ब भ म | |
| ओ औ | य र ल व | |
| श ष स ह | ||
| क्ष त्र ज्ञ श्र | ||
| ड़ ढ़ |
ऊपर आपको दिख रहा होगा की हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षर (hindi varnamala 52 akshar) को तीन हिस्सों में बाँटा गया है ―
11 अक्षर स्वर में, 39 अक्षर व्यंजन में और 2 अक्षर अयोगवाह में।
☛ 11 अक्षर वाले स्वर, जिन्हें बोलने के लिए किसी और ध्वनि की मदद नहीं चाहिए। हिंदी में 11 स्वर इस प्रकार से है – अ आ, इ ई, उ ऊ, ऋ, ए ऐ, ओ औ ।
☛ 39 अक्षर वाले इन व्यंजन ध्वनियों को बोलने के लिए स्वरों की मदद चाहिए। हिंदी वर्णमाला में 39 व्यंजन इस प्रकार है –
→ कंठ्य (गले से बोले जाने वाले) - क, ख, ग, घ, ङ
→ तालव्य (तालू से बोले जाने वाले) - च, छ, ज, झ, ञ
→ मूर्धन्य (तालू के ऊपरी हिस्से से बोले जाने वाले) - ट, ठ, ड, ढ, ण
→ दंत्य (दाँतों से बोले जाने वाले) - त, थ, द, ध, न
→ ओष्ठ्य (होठों से बोले जाने वाले) - प, फ, ब, भ, म
→ कुछ और व्यंजन - य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ, श्र, ड़, ढ़ ।
☛ हिंदी में कुछ खास चिह्न भी हैं, जो वर्णमाला का हिस्सा हैं:
→ अनुस्वार (ं) ।
→ चंद्रबिंदु (ँ) ।
→ विसर्ग (ः) ।
हिंदी वर्णमाला का महत्व
हिंदी वर्णमाला भाषा का पहला कदम है। इसके अक्षर हमें शब्द बनाने और शब्द से वाक्य बनाने के साथ-साथ सही तरीके से बोलने में भी मदद करता है। जैसे अगर पेड़ का जड़ मजबूत होता है, तो ही पेड़ टिका रहता है। चाहे कितना भी आंधी क्यों न चले पेड़ को उखाड़ के फेंक नहीं सकता। इसी प्रकार से हिन्दी वर्णमाला के 52 अक्षर भी हैं, अगर हमें वर्णमाला बहुत अच्छे से मालूम होगा, तो हमें कोई भी शब्द लिखने, वाक्य बनाने और शब्दों का उच्चारण करने में कोई भी दिक्कत नहीं होगा।
इसके अलावा अगर आप अच्छे से जानना चाहते हैं कि वर्ण किसे कहते हैं, स्वर वर्ण, व्यंजन वर्ण आदि की पूरी जानकारी लेना है तो यहां से पढ़ सकते हैं- वर्ण विचार किसे कहते हैं: वर्ण के भेद, स्वर वर्ण, व्यंजन वर्ण, हिंदी मात्रा चिन्ह आदि।
बाकी https://hindigrammarhindi.blogspot.com/ में व्याकरण से संबंधित किसी भी टॉपिक पर जानना चाहते हैं, तो आप हमसे contact करके बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें