जब एक या एक से ज्यादा वर्ण (अक्षर) मिलकर एक अर्थपूर्ण समूह बनाते हैं, तो उसे "शब्द" कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर, "मोर अच्छा नाचता है"। इस वाक्य में चार (4) शब्द हैं ― 1. मोर, 2. अच्छा, 3. नाचता, 4. है।
इसे भी जानें: भाषा किसे कहते हैं?
शब्द किसे कहते हैं आसान शब्दों में जानिए ― शब्द उन अक्षरों के समूह को कहते हैं, जो एक साथ मिलकर कोई मतलब या अर्थ बताते हैं। जैसे - राम स्कूल जाता है।
हर शब्द में अक्षर होते हैं, और उसका कोई न कोई मतलब होता है। बिना मतलब के कोई शब्द नहीं कहलाती।
‘अथवा’
जब भी हम कोई अक्षर को जोड़कर लिखते हैं और उसका कोई सही अर्थ निकले, जैसे – ना + म = नाम। तो इसमें आप साफ-साफ देख सकते हैं कि मैंने यहां पर दो अक्षर को जोड़कर लिखा है इससे हमें जो अर्थ मिला उसे ही शब्द कहते हैं। तो यहां पर “नाम” एक शब्द है।
“इसके अलावा”
जब भी हम एक से अधिक अक्षरों को मिलाकर लिखते हैं और उसका कुछ ना कुछ मतलब होता है अर्थात अर्थपूर्ण होता है वह शब्द कहलाता है। जैसे – आज सुबह मैंने एक सुंदर फूल देखा। तो यहां पर आप देख सकते हैं कि सबका कुछ ना कुछ अपना अर्थ है और इसमें 7 शब्द हैं ― (1) आज, (2) सुबह, (3) मैंने, (4) एक, (5) सुंदर, (6) फूल, (7) देखा।
अगर हम किन्हीं वर्णों को मिलाकर कुछ लिखे, जिसका कोई अर्थ न निकले उसे शब्द नहीं कहा जाएगा। जैसे – टीपा, हीपू आदि।
इसलिए हमेशा यह याद रखें की जब भी दो या फिर अधिक अक्षरों (वर्णों) को मिलाकर लिखें और उसका एक सही अर्थ निकले उसी को शब्द कहेंगे।
इससे आप समझ गए होंगे कि प्रत्येक शब्द का कोई ना कोई अर्थ ज़रूर है और इन शब्दों के उदाहरण कुछ इस प्रकार से हैं ―
(1) माला (2) नाम (3) तकिया (4) झूला (5) चम्मच (6) धनिया (7) टमाटर (8) मोती (9) ढोलक (10) सपेरा (11) चाँद आदि। इसी प्रकार से जितने भी शब्द हैं जिनका कोई ना कोई अर्थ अवश्य है उसे शब्द कहते हैं।
परिभाषा → एक अथवा एक से अधिक वर्णों के मेल से बने सार्थक वर्ण समुदाय को शब्द कहते हैं। जैसे- आज पूर्णिमा है। इस वाक्य में 1) आज, 2) पूर्णिमा, 3) है। कुल 3 वर्ण समुदाय अर्थात् शब्द है। शब्द वर्णों के समूह होते हैं। सार्थकता इनका अनिवार्य तत्व है।
‘अथवा’
शब्द किसे कहते हैं उदाहरण सहित ―
शब्द उन वर्णों (अक्षरों) का समूह है जो एक साथ मिलकर कोई अर्थपूर्ण संदेश या विचार व्यक्त करते हैं। किसी भी शब्द का एक निश्चित अर्थ होता है, और यही उसे सार्थक बनाता है। उदाहरण के लिए, "पानी," "खाना," और "चलना" ये सभी शब्द हैं क्योंकि इनका अपना एक विशेष अर्थ है। बिना अर्थ के वर्णों का समूह शब्द नहीं कहलाता। शब्द भाषा के मूलभूत तत्व होते हैं, जिनके जरिए हम विचारों और भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
अगर आपकी परीक्षा में यह प्रश्न आए कि शब्द किसे कहते हैं तो आप इनमें से किसी भी एक उत्तर को लिखना है जो आपको अच्छे से समझ आया हो। यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में बता सकते हैं। बाकी शब्द के कितने भेद होते हैं अगले लेख में मिलेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें